पीईटी परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को गाजीपुर के सभी स्कूलों में अवकाश

An image for the post

गाजीपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने 30 अक्टूबर, शुक्रवार को जनपद के सभी बोर्डों के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों में एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पीईटी-2026 की लिखित परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवकाश के दौरान जिन विद्यालयों के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों या अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में लगाई गई है, वे अपने निर्धारित दायित्वों का नियमानुसार निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।