गहमर पुलिस ने शादी में बाधा डालने के आरोपी को किया गिरफ्तार

An image for the post

गाजीपुर। गहमर पुलिस ने शादी में बाधा डालने, ₹25 हजार की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को उपनिरीक्षक शिवपूजन ने हमराहियों के साथ मां कामाख्या मंदिर पर चेकिंग के दौरान राकेश उपाध्याय (30) पुत्र हरीश उपाध्याय, निवासी बरेजी, थाना गहमर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना गहमर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।