गाजीपुर। सकरा, जैतपुरा स्थित K L International School में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव रहे। उनकी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, सम्मानित अतिथिगण, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशान्त यादव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
