नगर पालिका परिषद गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

An image for the post

गाजीपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद गाजीपुर के कार्यालय परिसर में नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार राय द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सभासदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए।