साइबर ठगी के 1.22 लाख रुपये जंगीपुर पुलिस ने कराए वापस

An image for the post

गाजीपुर। जंगीपुर थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति के 1 लाख 22 हजार 100 रुपये वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क का आभार जताया। पुलिस के अनुसार जंगीपुर वार्ड नंबर-2 निहाल नगर निवासी लालजी राम के साथ 1,22,100 रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्प डेस्क में दर्ज कराई थी। शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई की और पूरी धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जंगीपुर शिवमणि त्रिपाठी, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। ठगी के बाद जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, रकम वापस मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ सकती है।