सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प

An image for the post

गाजीपुर। जखनिया विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत केसरुवां, बिजरा, चौजा और महमूदपुर में आयोजित पंचायतों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीडीए की नीतियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। मुख्य वक्ता पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार छात्र, नौजवान, किसान और मजदूर विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है तथा प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब और कमजोर वर्गों का विश्वास भाजपा सरकार से टूट चुका है। रामजतन राजभर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए समाज के लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव ‘राजू’, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व प्रमुख गरीब राम, जितेंद्र भारती, डॉ. विजय बहादुर यादव, लल्लन राम, जमुना यादव, लालजी राम, राम लक्ष्मण प्रधान सहित बड़ी संख्या में सपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।