विक्की की मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 16 नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं बयान

An image for the post

गाजीपुर। चक कमरौरा निवासी विक्की पुत्र चंद्रमा राम की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से अपर उपजिलाधिकारी ध्रुव शुक्ला को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अपर उपजिलाधिकारी ध्रुव शुक्ला ने बताया कि थाना नोनहरा क्षेत्र के ग्राम चक कमरौरा निवासी विक्की की मृत्यु से संबंधित प्रकरण की जांच की जा रही है। इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी है या वह अपना पक्ष रखना चाहता है तो वह 2 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में कलेक्ट्रेट स्थित अपर उपजिलाधिकारी सदर के चैंबर में उपस्थित होकर साक्ष्य एवं बयान दर्ज करा सकता है।