गाजीपुर। ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है।गाजीपुर में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बेटी की हत्या के आरोप में मां को आज गिरफ्तार किया है।मामला भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के घटारो गांव का है।जहाँ पिछले 21 जून को अचानक तबियत बिगड़ने से युवती की मौत हो गयी थी।पुलिस के मुताबिक मृतका घर से कई बार भाग चुकी थी।जिसके चलते उसकी मां नाराज चल रही थी। बताया जा रहा है कि घटना से एक डेढ़ माह पूर्व भी युवती किसी युवक के साथ घर से भाग गई थी।घटना वाले दिन जब वो घर वापस लौटी तो युवती की करतूत से नाराज मां ने बेटी को खाने में जहर मिलाकर दे दिया।जिससे उसकी तबियत बिगड़ी,और मौत हो गयी।घटना के बाद मृतका की मां ने गांव के एक युवक पर युवती को जहर देने का आरोप लगाया था।जबकि पुलिस तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि युवती की मां ने ही बदनामी के चलते बेटी को जहर देकर हत्या की थी।ऐसे में पुलिस ने मां को बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
बेटी की हत्या के आरोप में मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार
