गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं

An image for the post

गाजीपुर। पुलिस सेवा में कार्यरत 15 आरक्षियों का उप-निरीक्षक पद पर चयन हुआ है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी चयनित आरक्षियों को मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दीं। आज हुई इस घोषणा के बाद, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने सभी आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए उनकी कड़ी मेहनत की सराहना भी की। पुलिस अधीक्षक ने सभी चयनित उप-निरीक्षकों को अपने नए पद की गरिमा बनाए रखने, पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उप-निरीक्षक के पद पर चयनित होने वाले आरक्षियों में खुशी पांडेय, कुमारी अभिलाषा आर्या, गुड़िया, आदित्य तिवारी, उग्रसेन कुमार, मो0 कासिम, अमन पांडेय, मुकेश कुमार, यशराज सिंह, अंकित गौतम, सुमित कुमार, अविनाश, श्रीश कुमार यादव, सक्षम मौर्य और अजीत कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।