गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी शन्नी शर्मा गिरफ्तार

An image for the post

गाजीपुर। करंडा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शन्नी शर्मा उर्फ शनी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कचहरी स्थित मंदिर के पास से घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शन्नी शर्मा हरियाणा के झज्जर जिले के लाइनपार थाना क्षेत्र स्थित वत्स कॉलोनी का निवासी है। वह करंडा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में करंडा थाने में बीएनएस, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष करंडा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।