रक्षाबंधन पर गाजीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 22 शोहदों पर केस

An image for the post

गाजीपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत तीन दिनों तक व्यापक कार्रवाई की। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर 26 से 28 अगस्त 2026 तक चलाए गए अभियान में बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, चौराहों, मॉल, पार्क और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सघन निगरानी रही। अभियान के दौरान 22 शोहदों/अराजक तत्वों के विरुद्ध 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। वहीं 78 लोगों के खिलाफ 126/135/170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई और 3 व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। एंटी-रोमियो स्क्वाड और मिशन शक्ति टीमों ने 403 स्थानों पर 3,754 व्यक्तियों की चेकिंग की। इस दौरान 2,611 लोगों को चेतावनी दी गई। संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों को वर्दी के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया। पुलिस का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और मनचलों व अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करना रहा।