गाज़ीपुर। जमानिया विधानसभा क्षेत्र के सेवराई गांव में घर गांव और क्षेत्र के खुशहाली और अमन चैन के लिए रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। रामायण पाठ के आयोजक शैलेश सिंह उर्फ डबल सिंह ने बताया कि घर-परिवार, गांव और क्षेत्र की खुशहाली के लिए 24 घण्टे का रामायण पाठ कराया जा रहा है।
बताया कि मंगलवार की सुबह से शुरू हुए रामयन पाठ का बुधवार को प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम से मन को जहां शांति मिलती है वही भाईचारे और आपसी प्रेम सौहार्द का माहौल बनता है।
इस दौरान उदय प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, भोला सिंह, ललटू सिंह, पिंटू सिंह, टेंगरी सिंह, अनिल यादव के साथ ही रामायण पाठ के आयोजन में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह भी शामिल रहे।
