गाजीपुर: नवागत अधिशासी अभियंताओं का विद्युत मजदूर पंचायत ने किया स्वागत, सहयोग का दिया भरोसा

An image for the post

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत, गाजीपुर की ओर से लाल दरवाजा पावर हाउस परिसर में नवागत विद्युत परीक्षण खंड गाजीपुर एवं विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के अधिशासी अभियंताओं तथा 10 टीजी-2 कर्मचारियों का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नवागत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने, उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा राजस्व वसूली के कार्यों में विद्युत मजदूर पंचायत की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नवागत अधिशासी अभियंताओं ने भी संगठन द्वारा उठाई गई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के आपसी समन्वय से विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। स्वागत समारोह में विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिव दर्शन सिंह ‘मामा’, मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत कुशवाहा, शशिकांत मौर्य, धर्मेंद्र कुमार, वेदांत त्रिपाठी, अश्वनी सिंह, राम लखन यादव, सहस्त्रजीत यादव, अरविंद राज, तेजस राज, उपेंद्र ओझा सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागत अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत करने के साथ-साथ विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संदेश देना रहा।