सदर विधायक जैकिशन साहू ने श्मशान घाट पर बने विश्राम स्थल का किया लोकार्पण

An image for the post

गाजीपुर। शहर के श्मशान घाट पर सदर विधायक जैकिशन साहू की निधि से आठ लाख रुपये की लागत से निर्मित विश्राम स्थल का लोकार्पण किया गया। विधायक ने विश्राम स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का औपचारिक लोकार्पण किया।

सदर विधायक जैकिशन साहू ने बताया कि श्मशान घाट पर आने वाले लोगों के लिए यह विश्राम स्थल काफी उपयोगी साबित होगा।

विधायक निधि से निर्मित इस विश्राम स्थल से श्मशान घाट पर आने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। बताया गया कि इसके निर्माण का उद्देश्य अंतिम संस्कार के दौरान पहुंचने वाले लोगों को बैठने और विश्राम करने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराना है। लोकार्पण के अवसर पर सपा सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद के अलावा तमाम सपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।