सादात (गाजीपुर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर की कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादात और स्थानीय थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को चिकित्सा सेवाओं, कानून, महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। भ्रमण के पहले चरण में छात्राएं सीएचसी सादात पहुंचीं। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह और डॉ. यशवंत गौतम ने अस्पताल की कार्यप्रणाली, आपातकालीन सेवाओं और बुनियादी चिकित्सा व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद छात्राओं ने सादात थाने का भ्रमण किया। थानाध्यक्ष तारावती देवी और महिला कांस्टेबल ने उन्हें महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने छात्राओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ बेझिझक आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे खुद को कभी कमजोर न समझें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। इस अवसर पर शिक्षक गिरीश चंद्र यादव, नीलिमा देवी, शैलेन्द्र प्रताप यादव, ओमप्रकाश राजभर सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।
मिशन शक्ति: छात्राओं ने सीएचसी और सादात थाने का किया शैक्षणिक भ्रमण
