गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन पर वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष में समर्पण के बजाय संघर्ष का रास्ता चुना। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता और सम्मान की भावना मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
इसके बाद समाजवादी पीडीए जिला कमेटी की बैठक संयोजकगण सुशील जायसवाल, जयराम भारती एवं राजेश गोड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में पीडीए संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 में पुनः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, जयराम भारती, राजेश गोड़, सदानंद यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, अमित ठाकुर, सत्येंद्र कुमार गोड़, सुरेंद्र जायसवाल, सीताराम भारती, प्रभुनाथ राम, गुरचरन राम, रामजीत राम, श्याम कन्नौजिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
