दुल्लहपुर (गाजीपुर)। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान की बहनों ने दुल्लहपुर थाने पहुंचकर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार राय समेत पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। बहनों ने पुलिसकर्मियों के सुखमय, शांतिपूर्ण एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए धार्मिक एवं सदाचारपूर्ण आचरण का संदेश दिया। इस दौरान जलालाबाद चौकी इंचार्ज प्रदीप मिश्रा, दरोगा नारायण पाठक, सब इंस्पेक्टर रुस्तम समेत कई पुलिसकर्मियों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी। भाई-बहन के इस भावनात्मक रिश्ते के बीच कुछ पल के लिए थाना परिसर का माहौल भावुक हो गया। पुलिसकर्मियों ने भी ब्रह्माकुमारी बहनों के प्रति आभार जताया।
रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजी राखी, भावुक हुआ थाना परिसर
