गाज़ीपुर। सादात थाना क्षेत्र के खिदिरगंज बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने दुकानों में ताला तोड़ हजारों की सम्पत्ति चोरी कर लिया। चोरों ने निलेश विश्वकर्मा की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप,15 पीस कीपैड वाली मोबाइल ,एसएमडी मशीन, और सात हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं और दो दुकानों का ताला तोड़ रहे थे तभी गस्त पर निकली पुलिस द्वारा एक चोर को पकड़ लिया गया। और उसके साथी भागने में सफल रहे। अगर मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो कई दुकानों में चोरी हुई होती।चोरी का प्रयास पुलिस के पहुंचने पर विफल हो गया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत और नाराजगी व्याप्त है। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा जल्द से जल्द और चोरों का खुलासा कर गिरफ्तारकरने की मांग की है। इस सम्बन्ध में सादात थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि एक दुकान में चोरी हुई है और दुकानों में चोरी का प्रयास कर रहे चोरों में से एक को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जायेगा।
ताला तोड़ दुकान में चोरी
