जंगीपुर में पीडीए जन पंचायत: भाजपा सरकार पर बरसे डॉ. वीरेंद्र

An image for the post

गाजीपुर। विधानसभा जंगीपुर के मलेठी और बंतरा में शुक्रवार को पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम जनता की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हत्या, बलात्कार, बेरोजगारी और छात्रों की पढ़ाई जैसे मुद्दों को लेकर संघर्ष करने वालों पर बर्बर लाठीचार्ज और गोलीचार्ज किया जा रहा है।

रामजतन राजभर ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के लोग ऐसी तानाशाह और जुल्मी सरकार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस सरकार ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के गरीबों को और गरीब तथा कमजोर करने का काम किया है, उसे सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा।

जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर किसानों को खाद, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था के साथ छात्रों को पढ़ाई और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेना होगा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष राजभर ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर, उपाध्यक्ष मुन्नीलाल राजभर, रविंद्र प्रताप यादव, राजेंद्र यादव, जितेंद्र चौहान, कन्हैया विश्वकर्मा, सुनील, उपेंद्र, विभा पाल, कंचन रावत, पूजा गौतम, सोनी राजभर, मुरली प्रधान, बाढ़ु, मेवा प्रधान, चंचल राजभर, दुखी राजभर, बुलंद राजभर, जोगिंदर राजभर, वीरेंद्र राजभर, प्रकाश राजभर, फौजी राजभर, होली राजभर, प्रवेश राजभर, श्यामलाल राजभर, झूरी राजभर, संतु राजभर, विनोद राजभर, रामप्रवेश राजभर, गणेश राजभर, शंकर राजभर, रामकुमार राजभर, पप्पू प्रधान, योगेंद्र, सोनू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।