गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान इन्वेस्टिचर सेरेमनी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह की उपस्थिति तथा प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना रहा। समारोह में नव-निर्वाचित स्कूल कैप्टन कृष मिश्रा, हेड गर्ल श्रेया तिवारी और हेड बॉय रुद्र प्रताप तिवारी समेत विभिन्न हाउसों के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को बैज और सैश प्रदान किए गए। प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह एवं प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी ने छात्र प्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। रेड हाउस की हाउस कैप्टन वैष्णवी गुप्ता तथा वाइस कैप्टन आदित्य राय और शरीफुननीसा, ब्लू हाउस की हाउस कैप्टन मधु यादव तथा वाइस कैप्टन प्रिंस यादव और संध्या यादव, ग्रीन हाउस के हाउस कैप्टन अमित यादव तथा वाइस कैप्टन अनुष्का यादव और अंकित यादव एवं येलो हाउस की हाउस कैप्टन नंदनी शर्मा तथा वाइस कैप्टन अनुराग सिंह और सना फातिमा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, ईमानदारी और दूसरों का मार्गदर्शन करने की भावना का प्रतीक है। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने कार्यों से विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सीसीए कमेटी हेड प्रतिमा कुशवाहा ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, अवनीश कुमार राय, सुनील सिंह, अभिषेक यादव, विशेश्वर तिवारी, सौम्या तिवारी, श्वेता पांडेय, ऋतंभरा, अर्चना पांडेय, शिल्पी उपाध्याय, जानकी गुप्ता, प्रियंका राय, इंदु कला समेत विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी, छात्र प्रतिनिधियों को मिली नई जिम्मेदारी
