पीड़ित परिवार को मिला चार लाख का चेक

An image for the post

गाजीपुर। मगई नदी में डूबने से हुई युवक की दुखद मौत के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान ने मृतक चन्द्रमा राम के पुत्र की मौत पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।