सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जन्मदिन मनाया

An image for the post

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जन्मदिन सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय समता भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। गोपाल सिंह यादव ने कहा कि श्यामलाल पाल समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पित नेता हैं। वे सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि श्यामलाल पाल पिछड़ों, दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की आवाज उठाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समाजवादी सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता पार्टी को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्यामलाल पाल के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ता रहेगा।