गाजीपुर। युवा नेता एवं समाजसेवी तथा सरजू राय मेमोरियल पीजी कॉलेज और डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर के प्रबंध निदेशक हिमांशु राय के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमांशु राय के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
सरजू राय मेमोरियल पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हिमांशु राय का हाथ पकड़कर केक कटवाया और उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर हिमांशु राय और मंत्री ओमप्रकाश राजभर के समर्थकों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं, सोशल मीडिया पर भी सुबह से हिमांशु राय को जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।
