गहमर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगलीडर अमित सिंह समेत 10 पर गैंगस्टर एक्ट में केस

An image for the post

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने गैंगलीडर अमित सिंह समेत 10 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का पंजीकरण पूर्व में किया जा चुका है। गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध थाना गहमर में दर्ज एक आपराधिक मामले में पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। गिरोह के आपराधिक इतिहास और कथित जघन्य अपराधों को देखते हुए पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर के अनुमोदन के लिए भेजा था, जिसे 31 अगस्त 2026 को मंजूरी मिल गई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक गहमर नंद कुमार तिवारी के नेतृत्व में गैंगलीडर अमित सिंह समेत सभी 10 अभियुक्तों के खिलाफ धारा 2(ख)(1), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गैंग में शामिल अभियुक्त: अमित सिंह, अमन सिंह, अंजनी सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ करिया, अमरजीत सिंह, अरविन्द उर्फ भदाकू, कृपेंद्र शंकर सिंह उर्फ नीरज सिंह, लखन उर्फ विकास सिंह, शैलेश कुमार सिंह और सीमा सिंह—सभी गहमर पट्टी खेलूराय, थाना गहमर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।