गाजीपुर। बरबरहना स्थित खान कोठी पर भारतीय आदर्श व्यापार मंडल की एक भव्य बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर 150 से अधिक व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनीश खान, सुनील कुमार साहू और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका अग्रवाल उपस्थित रहीं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सत्येन्द्र कुमार बारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया। इस सम्मेलन में संगठन के विस्तार के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। आशिफ खान को जिलाध्यक्ष, संजय सिंह को जिला महामंत्री और प्रिंस सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके अतिरिक्त, अवधेश राय, फारूक भाई, सत्येंद्र सिंह, विशाल पांडे, मुमताज, राजू प्रजापति, अरुण श्रीवास्तव, अंसार अहमद, रिशु अनवर, जुबैर भाई, डॉक्टर अरसद उस्मान, विनोद शर्मा, ताबिश जमाल, भारत राय, लारिभ, आतिफ, अज्जू भाई और नसीम भाई को सदस्य बनाया गया। उपस्थित सभी व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। 150 से अधिक व्यापारियों का एक साथ संगठन से जुड़ना गाजीपुर के व्यापारी समाज की एकजुटता को दर्शाता है, जो अपने सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आगे बढ़ रहा है। इसे व्यापारियों की एकता, स्वाभिमान और संगठनात्मक शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन बताया गया।
संजय सिंह बने जिला महामंत्री..
