नवागत एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी, UP-112 की गाड़ियों का किया निरीक्षण

An image for the post

गाजीपुर।नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को पुलिस लाइन गाजीपुर में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए परेड कराई। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों से आई डायल-112 (UP-112) की गाड़ियों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने डायल-112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय का भी जायजा लिया। इसके बाद आयोजित साप्ताहिक अर्दली रूम में पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने थानों में अपराध संबंधी जानकारी ली और अर्दली रूम से जुड़े विभिन्न रजिस्टरों की जांच की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।