गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के सहादतपुर सोहबतिया गांव में करंट लगने से श्रीपत यादव की हुई दर्दनाक मौत के बाद समाजवादी पार्टी के नेता संतोष यादव ने शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। संतोष यादव ने बताया कि वह जिले से बाहर थे, जिसके कारण स्वयं पीड़ित परिवार के घर नहीं पहुंच सके। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य मटरू पहलवान और जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव को परिवार के पास भेजकर ₹25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान कराई। इस दौरान पूर्व प्रधान रामनिवास यादव, प्रधान अब्दुल मन्नान खान, प्रिंसिपल उदय यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
