लुटावन ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डॉ. वीरेंद्र ने किया ध्वजारोहण

An image for the post

गाजीपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सकरा, जैतपुरा स्थित लुटावन ग्रुप ऑफ कॉलेजेज परिसर में जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए सभी को संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की प्रगति, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया।