इग्नू में प्रवेश की तिथि 31अगस्त 2026 तक बढ़ी

An image for the post

गाज़ीपुर। इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (IGNOU) भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाला एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है जहां प्रवेश हेतु उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। इग्नू नौकरी/रोजगार करते हुए शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा प्रदान करता है। इस सुविधा के द्वारा अभ्यर्थी अपने योग्यता को और उच्चीकृत कर सकते है। इग्नू दूरस्थ शिक्षा के माध्यम देश के हर कोने तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहुँच को साकार करते हुए वर्ष मे दो बार प्रवेश / परीक्षा प्रक्रिया चलाया जाता है जिससे छात्र का समय बर्बाद न हो। यह विश्वविद्यालय अपने छात्रों को उच्च स्तरीय, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। इग्नू की ओर से शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 में दाखिले की प्रक्रिया शुरु हो चूकी है जिसमे यूजी, पीजी, (स्नातक एवं स्नातकोत्तर) प्रमाणपत्र(सर्टिफिकेट), डिप्लोमा, पी.जी. डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन ले सकते है। जुलाई  26 सत्र  में इग्नू केंद्र पी जी कॉलेज, गाजीपुर में B.A (Hons) होम साइंस में प्रवेश चल रहा है जिसकी मान्यता पिछले सत्र में मिली थी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है तथा अन्य किसी भी जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केन्द्र 27101 के समन्वयक प्रोफ. सत्येन्द्र नाथ सिंह, पी .जी.कालेज, गाजीपुर से सम्पर्क कर समस्या का समाधान करा सकते है।