गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी गाज़ीपुर के बैनर तले महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनन्द मिश्रा के सहयोग से जिला कारागार गाज़ीपुर में आज दिन मंगलवार को डा. रश्मि सिंह के साथ डॉ. अभय शक्ति, विकास यादव (फार्मासिस्ट) , अदीप कुमार,जेल के डॉ. संजय जायसवाल, डॉ शिशिर शैलेश चर्मरोग की मौजूदगी में (त्वचा रोग) शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें कुल 533 कैदीयों के मौजूदगी में 58 त्वचा रोग से ग्रसित बन्दी पाए गए । इन सभी बंदियों को उनके लक्षण के आधार पर जांच के बाद दवा वितरण किया गया । जिससे बंदी रक्षकों में खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर जिला अपराध निरोधक समिति के (जिला सचिव) अभिषेक कुमार सिंह , संगठन सचिव वसीम रज़ा, सुनील सिंह मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के अंत में (जेल अधीक्षक) जगदंबा प्रसाद दुबे ने जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर के सदस्यों को भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए, बधाई दिया । इस मौके पर (जेलर) शेषनाथ यादव, (डिप्टी जेलर) राजेश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे ।
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
