दुल्लहपुर (गाजीपुर)। खोजापुर गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद के दौरान कथित तौर पर कट्टा और तीन कारतूस सामने आने से हड़कंप मच गया। मामले में बेटे राजू यादव की तहरीर पर दुल्लहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजू यादव के अनुसार, 25 अगस्त की दोपहर उसकी बहन पिंकी यादव को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ। विवाद पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान उसके पिता रामअवध यादव ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को राम अवध को गिरफ्तार करने के साथ ही अवैध तमंचा भी बरामद किया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय के अनुसार, रामअवध यादव, उनकी पत्नी सुमाती देवी और ईश्वर कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पारिवारिक विवाद में कट्टा और तीन कारतूस मिलने से हड़कंप, पिता गिरफ्तार
