सैदपुर/गाज़ीपुर। विधानसभा सैदपुर के निर्मल उपवन में मंगलवार, 19 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी की ओर से जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती रहे।
मिठाई लाल भारती ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी सभी के कंधों पर है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अर्थव्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों से 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सैदपुर विधायक अंकित भारती, राम गौतम, ओपी भारती, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, आशीष यादव राहुल, महामंत्री गोविंद यादव, धीरज राम शास्त्री, क्षितिज कुमार, कमलेश सोनकर, खेदन, कमलेश, जनार्दन, राजनाथ सहित कई लोग मौजूद रहे।
