गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो की ओर से 13 अगस्त को ग्राम बघोल, शेखपुर और नखतपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं और उचित चिकित्सा परामर्श दिया।
शिविर में रक्तचाप, शुगर समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। बघोल में 46 महिलाओं व 39 पुरुषों, शेखपुर में 43 महिलाओं व 40 पुरुषों तथा नखतपुर में 35 महिलाओं व 38 पुरुषों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस तरह तीनों शिविरों में कुल 241 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। शिविर का आयोजन अर्चना यादव, वंदना मिश्रा, जिज्ञासा चित्रांशी (सीएचओ), निर्मला यादव एवं रेखा यादव (एएनएम) द्वारा किया गया।
