एमएएच इंटर कॉलेज को डिबार करने का निर्णय निरस्त

An image for the post

गाजीपुर। एमएएच इंटर कॉलेज, गाजीपुर के प्रिंसिपल मु. खालिद अमीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एमएएच इंटर कॉलेज जनपद का प्रतिष्ठित विद्यालय है। करीब 40 वर्ष पुराने प्रकरण का हवाला देते हुए विद्यालय को तीन वर्ष के लिए परिषदीय कार्यों से डिबार कर दिया गया था। इस निर्णय के विरुद्ध विद्यालय की प्रबंध समिति ने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका संख्या 28718/2026 दाखिल की। याचिका की सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित सचिव को न्यायालय ने इस निर्णय को वापस लेने का निर्देश दिया। न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में सचिव ने 12 अक्टूबर 2026 को अपना निर्णय वापस ले लिया। इस आदेश को विद्यालय के प्रबंधक वारिस हसन खां ने न्याय की जीत बताया। उन्होंने प्रकरण के निस्तारण में सहयोग के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, सह-जिला विद्यालय निरीक्षक तथा क्षेत्रीय सचिव, वाराणसी के प्रति आभार व्यक्त किया।