गाजीपुर। मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान के अवसर पर ग्राम सभा छावनी लाइन के बूथ संख्या 225, 226 और 227 पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया गया। इस दौरान मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत की सक्रियता के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु एसडीएम सुषमा यादव पहुंचीं। इस दौरान बूथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। कार्यक्रम में राम सिंह कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, विनोद दुबे और सुनील चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अभियान के दौरान नागरिकों को मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करने, नाम या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर आवश्यक संशोधन कराने तथा नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने के प्रति जागरूक किया गया। मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है। प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, बूथ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
डॉ.संगीता बलवंत की सक्रियता के बीच मतदाता पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा
