स्व. शिवशंकर सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

An image for the post

गाजीपुर। समाजसेवी स्व. शिवशंकर सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर सैदपुर स्थित कौशिक भवन में हजारों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को सुबह से शुरू हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और आम लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर स्व. शिवशंकर सिंह के छोटे पुत्र पंकज सिंह चंचल ने श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर यह साबित किया है कि आज भी उनका आशीर्वाद कौशिक परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि वह आजीवन अपने पिता के बताए रास्ते पर चलकर समाजसेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, प्रभारी अजीत चौबे, भाजपा मिर्जापुर प्रभारी भानुप्रताप सिंह, महामंत्री विष्णु सिंह एवं प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अविनाश जायसवाल, विनोद अग्रवाल, अजय कुशवाहा, पप्पू सिंह, गोपाल सिंह, पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह, डॉ. मुकेश सिंह और सुभाष सोनकर सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।