ज़मानिया (गाजीपुर)। सनशाइन पब्लिक स्कूल, ज़मानिया में 27 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर वीनस, मार्स, मर्करी और जुपिटर हाउस के बीच इंटर-हाउस राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और रंग-बिरंगी राखियां तैयार कीं। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।
प्राइमरी वर्ग..
प्रथम: शिवांश गुप्ता (कक्षा 1-A, जुपिटर हाउस) एवं शैवांगी गुप्ता (कक्षा 4-A, मार्स हाउस)
द्वितीय: अनुष्का यादव (कक्षा 5-A, जुपिटर हाउस) एवं प्रिशा सिंह (कक्षा 2-A, मार्स हाउस)
तृतीय: श्रेयांश सिंह (कक्षा 2-A, मर्करी हाउस) एवं देवांश यादव (कक्षा 2-A, जुपिटर हाउस)
जूनियर वर्ग..
प्रथम: अनुराग सिंह (कक्षा 8-A, वीनस हाउस)
द्वितीय: नम्रता (कक्षा 8-B, मर्करी हाउस) एवं आश्वी सिंह (कक्षा 6-A, मार्स हाउस)
तृतीय: खुशबू यादव (कक्षा 8-C, वीनस हाउस) एवं अंजलि (कक्षा 8-B, मर्करी हाउस)
सीनियर वर्ग..
प्रथम: कुमकुम यादव (कक्षा 10-D, वीनस हाउस) एवं त्रिभुवन यादव (कक्षा 12-B1, मर्करी हाउस)
द्वितीय: पल्लवी गुप्ता (कक्षा 12-A1, वीनस हाउस)
तृतीय: गुनगुन (कक्षा 11-C1, मार्स हाउस) एवं साक्षी गुप्ता (कक्षा 12-B1, मर्करी हाउस)
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह, प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह, निदेशक पूजा सिंह और प्रधानाचार्य ए.के. बघेल शामिल रहे। विद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। साथ ही रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विद्यालय के सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
