1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

An image for the post

गाजीपुर में गहमर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है। यह गिरफ्तारी 15 जून 2026 को हुई। उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में गहमर पुलिस टीम और कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान मधुमंगल कुमार (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के रूप में हुई है। वह बिहार प्रांत के भोजपुर जिले के सिकरहता कला थाना क्षेत्र के सिकरहता कला गांव का निवासी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।