गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग पर शुक्रवार को गंगौली स्थित सनबीम स्कूल के सामने ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला के पति बाल-बाल बच गए। मृतका की पहचान डाही गांव निवासी अजय शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा (36) के रूप में हुई है। बताया गया कि सुनीता अपने पति के साथ बाइक से दवा लेने कासिमाबाद जा रही थीं। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मृतका के देवर दीपक राजभर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, पति बाल-बाल बचे
