गाज़ीपुर। भांवरकोल टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 150 वाहनों का चालान कर लगभग 3 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में संचालित हुआ। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाज़ीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष भांवरकोल ने किया। इसके लिए कुल 8 टीमों का गठन किया गया था। इस चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर और HSRP नंबर प्लेट के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। प्रेशर हॉर्न के लिए 9 वाहनों का चालान किया गया, जबकि नंबर प्लेट/HSRP संबंधी उल्लंघन पर 10 वाहनों का चालान काटा गया।
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
