संगठन की एकजुटता पर दिया जोर

An image for the post

गाजीपुर सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा गाजीपुर की मासिक बैठक जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के पेंशनर भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने की। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया राज्य फेडरेशन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के अगले चरण के लिए पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी सदस्यों से तन, मन और धन से तैयार रहने का आग्रह किया।

कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका दुबे ने जनपद के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने का अनुरोध किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने पेंशनरों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं को लिखित रूप में एसोसिएशन को दें, ताकि संबंधित विभाग से उनका निस्तारण कराया जा सके। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया और नवीनीकरण शुल्क तथा निर्धारित विशेष आर्थिक सहयोग जमा करने पर जोर दिया।

बैठक को बाल कृष्ण यादव, डॉ. दिनेश सिंह, डी.एन. राय, उग्रसेन सिंह, वरमेशर उपाध्याय, इंजीनियर राम नाथ ठाकुर, अमर नाथ तिवारी “अमर”, जगदीश गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, मौ. मोइनुद्दीन, जी. यूत शर्मा, इंजीनियर प्रतीप शर्मा, दिनेश सिंह, जय प्रकाश वर्मा, डॉ. पी.एन. सिंह, अवध यादव, मुहम्मद अली, शकील अहमद, मिठाई राम, चंद्र बलि प्रजापति और गोपाल जी तिवारी सहित कई अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन अंबिका दुबे और जनार्दन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।