गाजीपुर। पीडीए कुर्मी समाज की बैठक रविवार को जिला संयोजक संजीव पटेल के नेतृत्व और सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में पीडीए समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कालाबाजारी और महंगाई पर अंकुश लगाने में असफल है। किसान नेताओं, छात्रों और बेरोजगारों पर लाठीचार्ज तथा उन्हें अपमानित किए जाने की घटनाएं सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाती हैं। जिला संयोजक संजीव पटेल ने कहा कि पीडीए समाज के लोग एकजुट होकर 2027 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को एकजुट करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान हरिकेश पटेल, जयप्रकाश पटेल, आशीष पटेल, अभिषेक पटेल, मनीष पटेल, अच्छेलाल पटेल, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, जयराम भारती, मिंटू पटेल, शेखर पटेल, सग्गू, अशोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पीडीए की बैठक में 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प
