गाजीपुर। जमानिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खड़ेचा में PDA जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजभर समाज के लोग मौजूद रहे और सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, अधिकारों और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।
मन्नू सिंह ने कहा कि समाज के पिछड़े, वंचित और उपेक्षित वर्गों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि PDA की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होंगे, तभी राजनीतिक और सामाजिक बदलाव को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि PDA इसी सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की बात करता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत यादव, जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने किया। इस दौरान राजभर समाज के लोगों सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
