जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा सादात, निकली राम वन गमन यात्रा

An image for the post

सादात (गाजीपुर)। आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रविवार की देर शाम नगर में भव्य राम वन गमन यात्रा निकाली गई। प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की मनमोहक झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा का शुभारंभ राधा-कृष्ण मंदिर (ठाकुरद्वारा) से हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर झांकी का स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार की शाम से मंचीय रामलीला का मंचन शुरू होगा। इसमें स्थानीय कलाकार प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का जीवंत मंचन करेंगे। इस दौरान श्रवण कुशवाहा, विवेक जायसवाल, कल्पनाथ कश्यप, संदीप सिंह, काशी कुशवाहा, भोलानाथ, नारायण चौरसिया और शशिकांत सहित समिति के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष तारावती देवी के निर्देशन में पुलिसकर्मी तैनात रहे।