मृतक बाबूराम के परिजनों से मिले एमएलसी, डीएम और एसपी; मजिस्ट्रियल जांच का आश्वासन

An image for the post

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के कचकमरुला गांव निवासी मृतक बाबूराम के परिजनों से शनिवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने का भी आश्वासन दिया। मृतक के परिजनों को कल दी गई चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।मुलाकात के दौरान परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने सहित अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता समय से मिल सके। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हर संभव सहयोग किया जाएगा।