गाजीपुर में 7.85 करोड़ की लागत से होंगी सड़क और नाला-नाली की मरम्मत

An image for the post

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर क्षेत्र में अवस्थापना विकास निधि (कॉर्पस) से करीब 7 करोड़ 85 लाख 59 हजार रुपये की लागत से सड़कों और नाला-नालियों का निर्माण कराया जाएगा।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में वर्षा ऋतु के चलते निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू करना संभव नहीं है। नगर पालिका के अनुसार एक अक्टूबर 2026 के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा और प्रस्तावित सड़कों का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी तरह वर्षा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग भी एक अक्टूबर के बाद सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू करेगा। विभाग की ओर से निर्माण कार्यों का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति मिलने और बजट आवंटित होने के बाद अन्य प्रस्तावित निर्माण कार्य भी शुरू किए जाएंगे।