बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, मिली सोने की चेन पुलिस को सौंपी

An image for the post

गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर निवासी दो बालकों ने ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल पेश की है। विद्यालय जाते समय दोनों को फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास रास्ते में सोने की चेन पड़ी मिली।

अंकित यादव पुत्र राकेश यादव और प्रवीण प्रकाश मौर्य पुत्र जय प्रकाश ने चेन को अपने पास रखने के बजाय अपने अभिभावकों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अब चेन के वास्तविक मालिक का पता लगाकर उसे सुरक्षित वापस लौटाने की कार्रवाई कर रही है। दोनों बच्चों की ईमानदारी से प्रभावित पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए प्रशंसा की। बच्चों के इस कार्य ने ईमानदारी और जिम्मेदार नागरिकता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।