गाजीपुर। एमएएच इंटर कॉलेज के सर सैय्यद हॉल में 14 अगस्त को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी-2026 का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के प्रिंसिपल मोहम्मद खालिद आमीर ने बताया कि प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी के क्षेत्रीय सचिव भाष्कर मिश्र होंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर प्रकाश सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी विनय कुमार प्रजापति तथा प्रबंधक हाजी वारिश हसन खान शामिल होंगे। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम में सभी गणमान्य नागरिकों से सादर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
एमएएच इंटर कॉलेज में 14 अगस्त को विज्ञान, आर्ट्स व क्राफ्ट प्रदर्शनी
