CBSE 10th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान

An image for the post

ग़ाज़ीपुर। सी.बी.एस.ई. ने दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल दिनांक 15अप्रैल 2026 को घोषित किया । जिसमे एवरग्रीन पब्लिक स्कूल ग़ाज़ीपुर के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त किया है। गाजीपुर जनपद की श्रेष्ठता सूची में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले आशु 96.6% विकास 95.4% यशवीर 94.6% सृष्टि 94.4% दिव्या 94.4% सात्विक 94.2% रुपा 93.8% रितिका 93.6% अद्विक 93.2% वैभव 93.2% भूमि 93.0% आरसभ 93%, अदिति 92.8% चांदनी 92.4% अमृत 92.4% अंशिका 91.0% अभिनव 91.0% उमरा 90.8% गोल्डी 90% रहे । विद्यालय के कुल 24 छात्र छात्राओं ने 90 % से अधिक अंक प्राप्त किए हैं । छात्र छात्राओं की सफलता से पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के लिए दिनांक 16 अप्रैल 2026 को सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। विद्यालय के संस्थापक डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह, मैनेजर निशा सिंह , प्रधानाचार्य पार्था नंदी ने सफल छात्र छात्राओं का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह व मैनेजर निशा सिंह ने सफल छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। प्रधानाचार्य पार्था नंदी ने छात्र छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके माता-पिता के सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मुकेश सिन्हा, कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र राय, जयंत सिंह, स्वप्निल राजन ने छात्र छात्राओं और शिक्षकों के परिश्रम, लगन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में और भी बेहतर परिणाम मिलेंगे, बस इस निरंतरता को बनाए रखने की आवश्यकता है। सम्मान समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।