बलिया। कोटवा नारायणपुर गांव स्थित तुलसी राय पट्टी में मंगलवार को स्वर्गीय इंजीनियर तेज बहादुर राय की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर तेज बहादुर राय स्मृति सेवा समिति द्वारा 101 गरीब महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया।
तेज बहादुर राय स्मृति सेवा समिति पिछले 31 वर्षों से लगातार पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब महिलाओं को साड़ियां वितरित कर सामाजिक कार्य कर रही है। यह समिति अपने संसाधनों से ऐसे आयोजनों को संचालित करती है।
पुण्यतिथि कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय तेज बहादुर राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख शारदा नंद राय उर्फ लुटुर राय, जगदीश राय, राजेंद्र राय, दुर्गा शंकर राय, रामकिशन राय, संजय राय, विजय राय, यशवंत राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामा कांत राय ने की, जबकि संचालन प्रमोद कुमार राय ने किया।
